बीजिंग : चीन में सड़क धंसने से आठ की मौत
आठ फरवरी को चीन के गुआंगदोंग प्रांत में एक ओर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कल रात क्रॉस-सेक्शन सड़क पर बन रहे सबवे का हिस्सा धंसने के कारण इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग लापता है और नौ लोग घायल अवस्था में हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घायल व्यक्तियों की हालत अभी स्थिर है.
Source: http://zeenews.india.com/hindi/india/beijing-fatal-subway-collapse-in-china/372002
मेनका गांधी ने बताया, आखिर क्यों सही है सैनिटरी पैड पर 12 फीसदी जीएसटी लगाना
मेनका गांधी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर पर्यावरण के लिए अनुकूल और स्वयं नष्ट होने वाले सैनिटरी पैड को 100 फीसदी करमुक्त करने का आग्रह किया था.
Source: http://zeenews.india.com/hindi/india/maneka-gandhi-justify-why-12-gst-on-sanitary-napkins-fine/371991
सोनिया गांधी ने कहा, 'अब राहुल गांधी मेरे बॉस हैं'
सोनिया गांधी ने बैठक में केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है.
Source: http://zeenews.india.com/hindi/india/congress-leader-sonia-gandhi-said-now-rahul-gandhi-is-my-boss/371989
Source: http://www.zeenews.com/hindi