पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन; कल दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा और 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वो 11 जून से दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री अटल जी की सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए एम्स पहुंचे थे। गुरुवार सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स गए और कई घंटे तक यहां रहे। गुरुवार शाम एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर अटल जी के निधन की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश में जन्म