जैसा कि हम जानते हैं की डाइयबिटीस के रोगियों को शुगर और मीठे से कुछ समस्याएं होती हैं। लेकिन आप कटहल के बारे में क्या सोचते हैं? ये भी तो मीठा ही होता है| तो आइए जानते है की मधुमेह रोगियों (Diabetes Patients) के लिए कटहल कितना फायदेमंद हो सकता है?
क्या आप ये जानते है की कच्चा कटहल (Raw Jackfruit) भी बहुत लाभ करी होता है? कच्चा कटहल भी पक्के कटहल के समान ही होता है, बस ये थोड़ा कम पीला और कम मीठा होता है|
कच्चे कटहल का सेवन डायबिटीज से पीड़ित लोगो के लिए फयदेमंद होता है| कच्ची कटहल को सुपरफूड भी कहा जा सकता है|
सिडनी विश्वविद्यालय में हुए एक अध्ययन ने साबित कर दिया है की कच्चे कटहल में पके कटहल की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) होता है।
इसका मतलब है, जब आप कच्चा कटहल खाते हैं तो आपके रक्त शर्करा के स्तर को बिना बढ़ाए यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है|
कच्चे कटहल में फाइबर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है| क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है इसीलिए इसका पाचन धीरे-धीरे होता है जिसके चलते ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता| इसीलिए खासकर डायबिटिक लोगों के लिए कच्चे कटहल की यह एक क्वालिटी (quality) शुगर लेवल को मेंटेन करने में काफी मददगार होती है|
इसके विपरीत यदि व्यक्ति फास्टफूड का सेवन करता है तो वह जल्दी पच भी जाता है और उससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है इसीलिए डायबिटिक लोगों को फास्ट फूड के सेवन से दूर रहने की सलाह दी जाती है|
जानिए डायबिटीज के मरीज को कटहल (Jack Fruit) क्यों खाना चाहिए? JackFruit for Diabeticsमधुमेह रोगियों के लिए आवशायक् है की वे एक बॅलेन्स्ड डाइयेट (Balanced Diet) ही ले| ऐसे मे कटहल बहुत लाभकारी साबित होता है इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) कम होता है साथ ही यह ब्लड मे शुगर के स्तर को एकदम से नही बढ़ता|
इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है जो आपके ब्लड ग्लूकोस लेवल को प्रभावित करते हैं| यही वजह है की पके हुए कटहल की बजाए डायबिटीज से ग्रसित लोगों को कच्चे कटहल का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से अचानक से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावना कम हो जाती है|
आपके भोजन मे मुख्य कार्बोहाइड्रेट जैसे चावल और रोटी के स्थान पर आप कटहल का इस्तेयमल कर सकते है|
एक रिसर्च के अनुसार ब्लड में मौजूद प्रोटीन शुगर की मात्रा को अचानक बढ़ने से रोकता है| इसीलिए कटहल या कच्चे कटहल का सेवन करना डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद होता है|
एनीमिया से लड़ता है Jack- Fruit इसमे विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई के साथ-साथ कॉपर, मैंगनीज और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो आपको एनीमिया से लड़ने में मदद करता है|
एक कप कटहल में एक कप चावल और दो रोटी की तुलना में कम कैलरी पाई जाती है| इसमें फाइबर की भी बहुत उच्च मात्रा होती है और पानी भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है|
यदि आप एक कप कटहल का सेवन करते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और इस तरह आप बीच-बीच में ज्यादा खाना नहीं खाएंगे और आप वजन कम कर पाएंगे|
कटहल एंटीऑक्सीडेंट के साथ साथ विटामिन सी (Vitamin C) का भी एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है|
विटामिन सी युक्त फूड्स खाने से इन्फेक्षन फैलाने वाले एजेंट्स से सुरक्षा मिलती है और नुकसानदायक फ्री रेडिकल्स भी दूर रहते हैं।
कच्चे कटहल में घुलनशील फाइबर की अधिक मात्रा होती है| आमतौर पर भी फलों में मौजूद घुलनशील फाइबर से कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में मदद मिलती है क्योंकि यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मददगार होते हैं|
इसका सेवन करने से आपका शरीर कोलेस्ट्रॉल मुक्त रहेगा साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल से संबंधित परेशानियों से भी आप दूर रहेंगे|
कोलन कैंसर से निपटने के लिए कटहल का सेवन करना सबसे उत्तम है| कटहल में मौजूद घुलनशील फाइबर से शरीर से मल आसानी से निकल जाता है और कोलन कैंसर होने की संभावना से यह आप को बचाता है|
डायबिटीज का असर हुमारी आंखों पर भी हो जाता है जिसके चलते आंखें कमजोर हो जाती हैं और आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता है| कटहल में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए मौजूद होता है जो प्राकृतिक रूप से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है|
मधुमेह रोगी को एक बार में कच्चे कटहल के तीन से चार पीस से ज्यादा नहीं खाने चाहिए| यदि आपको हाय ब्लड शुगर की परेशानी रहती है तो आप कटहल का कच्चे रूप में ही सेवन करे|
अक्सर मधुमेह के रोगियों को चिंता रहती है की उन्हें अपनी डाइट में क्या और कितनी मात्रा में शामिल करना चाहिए| वैसे तो कच्चा कटहल मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन फिर भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें|
क्योंकि यह जरूरी नहीं है की जो चीज दूसरों को सूट की है वह आपके लिए भी फायदेमंद ही होगी क्योंकि सब की स्थिति अलग अलग होती है| किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से बचने के लिए कच्चे कटहल का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से बात जरूर करें|