थायराइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
(Thyroid Foods to Eat and Foods to Avoid)
थायराइड की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है जिसकी वजह से बहुत लोग परेशान रहते हैं| इसका मुख्य कारण है खानपान में अनियमितता और बिगड़ती जीवन शैली|
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कई गुना ज्यादा थायराइड होने की समस्या होती है| थाइरोइड एक बहुत ही आवश्यक ग्रंथि है और यह ग्रंथि गले की अगले निचले हिस्से में पाई जाती है| यह बहुत ही छोटी होती है लेकिन हमारे शरीर के स्वास्थ्य काम करने में इसका बहुत बड़ा योगदान होता है|
थायराइड ग्रंथि हमारे मातबोलिस्म से जुड़ी बीमारी है| थायराइड दो तरह के होते हैं हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइड| कई लोग इसे साइलेंट किल्लर भी कहते है क्योंकि इसके लक्षण आसानी से समझ नहीं आते|
यदि इस बीमारी का इलाज सही समय पर ना किया जाए तो यह आगे चलकर खतरनाक रूप भी ले सकती है| यदि शुरुआत से ही सही खानपान के द्वारा इस पर ध्यान दिया जाए तो थायराइड की समस्या होने की संभावना बहुत कम हो जाती है|
थाइरोइड की बीमारी को यदि आप जड़ से खत्म करना चाहते हैं बिना दवाओं के तो आइए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ देखते हैं जो आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए और देखेंगे कुछ फूड जो आपको अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए|
मेथी - Fenugreek for Thyroid:
थाइरोइड का प्रभाव कम करने के लिए आप मेथी का सेवन भी कर सकते है| मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है, जो थायराइड हॉर्मोन को कंट्रोल करने में बहुत मददगार हैं| केवल थायराइड ही नही मेथी आपकी ओवरॉल हेल्त के लिए भी बहुत असरदार है|
इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है की आप अजवाइन का पाउडर, दालचीनी का पाउडर, और मेथी का पाउडर का मिश्रण बना लें और भोजन खाने से पहले एक चम्मच इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ लें आप को बहुत फायदा होगा|
आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ: (Iodine for Thyroid)
थायराइड के मरीज को आयोडीन समृद्ध खाद्य पदार्थ खाने चाहिए| आयोडीन थायराइड के दुष्प्रभावों को कम करने में बहुत असरदार है| यदि आप ऐसा भोजन खाते हैं जिसमें आयोडीन प्रचुर मात्रा में होता है तो वह थायराइड की क्रियाशीलता को प्रभावित करता है|
आयोडीन के लिए हम समुद्र से प्राप्त खाद पदार्थ जैसे कि मछली, समुद्री शैवाल और समुद्री सब्जियों का सेवन कर सकते हैं| ऐसे तो सभी मछलियों में आयोडीन पाया जाता है, लेकिन समुद्री मछलियों में ज्यादा मात्रा में आयोडीन होता है।
इसलिए समुद्री मछली जैसे, सेलफिश और झींगा खाना चाहिए जिसमें ज्यादा मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
किसी किसी का थायरायड हाइपर होता है और किसी का हाइपो तो, ऐसे में जरुरी है की आप अपने डॉक्टर से संपर्क करे ओर उनकी सलाह अनुसार आयोडीन समृद्धि खाद पदार्थ का सेवन करे|
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें: (Green vegetables and Fruits are good for Thyroid)
हरी और पत्तेदार सब्जियों में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| यह तो हम सब जानते है की फल और सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स का प्राथमिक स्रोत है जो हुमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है ओर हमें कई प्रकार के रोगो से लड़ने मे मदद करती है |
हरी और पत्तेदार सब्जियां थायरायड ग्रंथि के उचित काम करने के लिए बहुत अच्छी होती है| इसलिए यह महत्वपूर्ण है की थायरायड से जूझ रहे लोगो को फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये थायराइड गंथि के लिए बेहद फायदेमंद है|
कॉपर ओर आइरन युक्त खाद पदार्थ का सेवन:(Copper & Iron Rich Foods for Thyroid)
कॉपर और आयरन युक्त आहार का सेवन करने से भी थायरायड फंक्शन में बढ़ोतरी होती है। काजू, बादाम और सूरजमुखी के बीज में कॉपर पाया जाता है।
यह भी आपको अपनी डाइट मे शामिल करना चाहिए, थायराइड से निपटने के लिए|
दूध और दही खाएं: (Milk & Curd are Good For Thyroid Patients)
थायराइड के मरीज को गाय के दूध को अपनी डाइट मे शामिल करना चाहिए| दही भी थायराइड के मरीज के लिए सबसे बेहतर अहारो में से एक है|
यह थायराइड कंट्रोल करने में बेहद उपयोगी है| दही और दूध में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं। दही खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
विटामिन ओर मिनरल युक्त भोजन खाए: (Vitamin & Minerals Rich foods for Thyroid)
विटामिन और मिनरल्स युक्त आहार खाने से थायराइड फंक्शन ठीक से काम करता है। प्याज, लहसुन, मशरूम में ज्यादा मात्रा में विटामिन पाया जाता है।
साबुत अनाज - आटे की तुलना में साबुत अनाज में ज्यादा मात्रा में विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन होता है। अनाज खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसके लिए आप खा सकते है पुराना भूरा चावल, जई, जौ, ब्रेड, पास्ता और पापकॉर्न आदि|
अंडे- Eggs are very good for Thyroid):
अंडे थायराइड के असर को कम करने के लिए बहुत ही उपयोगी है| अंडो मे सेलेनियम नामक तत्व पाया जाता है, जो थायराइडमे काफ़ी आराम पहुंचाता है|
यही नही अंडे खाने से शारीरिक कमज़ोरी भी कम होजती है|
मशरूम - (Mushrooms are Great for Thyroid Patients):
अंडे की तरह ही मशरूम मे भी सेलेनियम की मात्रा ज़्यादा होती है, जो थाइरॉयड को कंट्रोल करने मे मदद कर सकती है| थाइराइड के मरीजों के लिए मशरूम अच्छे आहारों में से एक है। इसलिए उन्हे यह अपनी डाइट मे शामिल ज़रूर करना चाहिए|
नट्स - (Nuts are Good for Thyroid):
वैसे तो नट्स का सेवन सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन थाइराइड के मरीजों के लिए ख़ासकर नट्स को अपनी डाइट में शामिल करना खासतौर पर बहुत अच्छा है।
नट्स थाइराइड से होने वाले हार्ट अटैक की रिस्क को बहुत हद तक कम कर देते है| बादाम और अखरोट इस बीमारी के लिए सबसे बेहतर है|
थायराइड के रोगियों को कौन से खाद पदार्थ नहीं खाने चाहिए: (Foods to Avoid for Thyroid Patients)
- सोया और उससे बने खाद्य-पदार्थों
- रेड मीट
- पैकेज्ड फूड
- ज्यादा क्रीम वाले प्रोडक्ट जैसे केक, पेस्ट्री आईडी
- मैदा से बने प्रोडक्ट जैसे पास्ता, मैगी, व्हाइट ब्रेड ज़्यादा ना खाए
- जंक और फास्ट फूड भी थायराइड ग्रंथि को प्रभावित करते हैं
- सब्जियो मे ब्राक्कोली, फूलगोभी,पत्ता गोभी ओर शलगम का सेवन ना करे
- सॉफ्ट ड्रिंक, अल्कोहल, कैफीन से बचे
- अपनी चीनी का सेवन कम करें
VIDEO: थायराइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं - Thyroid Foods to Eat and Not to Eat Hindi
Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/what-to-eat-in-thyroid-food-list/