This post is from a low-reputation account and contains an unverified outbound link. Be cautious before clicking external links.

IPL 2018: संजू सैमसन ने लपका बेहतरीन कैच, तारीफ में फैंस बोले 'सुपरमैन सैमसन'

Words
271
Reading
2 min
Listen
Play
8y

खास बातें
संजू सैमसन ने डाइव लगाते हुए एक हाथ से पकड़ा यह कैच
इस शानदार कैच के कारण हार्दिक पंड्या को आउट होना पड़ा
राजस्‍थान रॉयल्‍स ने इस मैच में सात विकेट से जीत हासिल की
मुंबई: आईपीएल 2018 के दौरान बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी ही नहीं, फील्डिंग में भी कई हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने को मिले हैं. टूर्नामेंट के अंतर्गत कल राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान राजस्‍थान के संजू सैमसन के ऐसा लाजवाब कैच लपका कि हर कोई वाह-वाह करने लगा. संजू ने बेन स्‍टोक्‍स की गेंद पर यह कैच लपकते हुए मुंबई इंडियंस के धमाकेदार बल्‍लेबाज हार्दिक पंड्या को 36 रन के निजी स्‍कोर पर पेवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया. संजू के इस कैच को आईपीएल 2018 के सर्वश्रेष्‍ठ कैचों में से एक माना जा सकता है. इस कैच को पकड़ने के लिए संजू को काफी ग्राउंड कवर करते हुए पूरी डाइव लगानी पड़ी. उन्‍होंने एक हाथ से जब यह कैच लपका तो क्रिकेटप्रेमियों के साथ-साथ हार्दिक भी हैरान नजर आए. (देखें वीडियो)

IndianPremierLeague ‎@IPL

Vivo India

@Vivo_India
How amazing was @IamSanjuSamson 's Perfect Catch of the Match from #MIvRR ! Was it the best one yet? Watch it here: https://bit.ly/2IexE4a Tell us what you think, and don't forget to use #PerfectFan & #VIVOIPL, you could win match tickets if you do!

10:14 AM - May 14, 2018
80
62 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy

संजू के फील्‍ड पर इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा का सिलसिला शुरू हो गया. कई क्रिकेट प्रेमियों ने तो केरल के इस युवा क्रिकेटर को 'सुपरमैन' की उपमा दे डाली.

IPL 2018: संजू सैमसन ने लपका बेहतरीन कैच, तारीफ में फैंस बोले 'सुपर... | Ecency