God has given birth to us, so we have not only given money to earn money or to create family or children. Human life, why human life is the most precious in the life, if we do not understand its significance then we will be entangled in it. The main purpose of human life is to be altruistic, as far as we have to be ready for the benefit of every creature, charity and favor is his name that there is a saying "do good deeds and do good deeds Put it in the 'I' means that we should do the good deeds done by ourselves but without forgetting them, forgetting them, we should keep on moving forward, from which they are counted as useless deeds, we have only been sent to perform unemployed actions on the earth. , We often see that rich people with big money often cooperate, then instead of their cooperation, they want to see their name in the walls and advertisements. In the shade, then it should not be done so that the work done by us becomes useless, it is better than this, a poor silent donation goes by giving donation according to its power in the character of charity, philanthropy is not always with money. Can also do with mind.
ईश्वर ने हमे मनुष्य जन्म दिया है तो केवल हमे पैसे कमाने या परिवार ओर बच्चे पैदा करने के लिए नही दिया है मानव जीवन ,क्यो की जीवो में मनुष्य जीवन सबसे अनमोल है,अगर हमने इसका महत्व ना समझा तो हम इसी में उलझ कर रह जाएंगे, मनुष्य जीवन का प्रमुख उदेश्य ही परोपकारी होना होता है जहाँ तक हो हमे हर जीव के उपकार के लिये सदैव तैयार रहना होता है,परोपकार ओर उपकार उसका नाम है कि एक कहावत है "नेकी कर ओर दरिया में डाल' यानी हमे अपने द्वारा किये गए नेक कार्यो को करना तो चाहिए पर उन्हें याद ना रखते हुए उन्हें भूल कर आगे बढ़ते रहना चाहिए, जिससे वे हमारे कर्म निष्काम कर्म गिने जाते है हमे धरती पर निष्काम कर्म करने ही तो भेजा गया है,हम अक्सर देखते है कि बडे पैसे वाले धनवान लोग अक्सर कही सहयोग करते है तो अपने द्वारा किये सहयोग के बदले दीवारों ओर विज्ञापनों में अपना नाम देखना चाहते है बड़े बड़े अक्षरों में ,तो ऐसा नही करना चाहिए कि जिससे हमारा किया गया कार्य व्यर्थ हो जाता है ,इससे तो कही बेहतर है एक गरीब चुपचाप दान पात्र में अपने सामर्थ्य अनुसार दान देकर चला जाता है,परोपकार सदैव धन से ऐसा भी नही है हम तन या मन से भी कर सकते है।