अब राज्यों ने शुरू की कटौती, पेट्रोल-डीजल ₹5 तक सस्ता
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 2.50 रुपये की कटौती के ऐलान के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने भी इतनी ही कटौती की घोषणा की है। यानी इन राज्यों में ग्राहकों को 5 रुपये प्रति लीटर की राहत मिल गई है।
बीएसई के 31 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 806.47 अंक यानी 2.24 प्रतिशत टूटकर 35,169.16 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई के 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी भी 259 अंक यानी 2.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,599.25 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं किन वजहों से मचा है बाजार में हाहाकार...
डेब्यू स्टार पृथ्वी शॉ (134 रन, 154 गेंद, 19 चौके) की रेकॉर्ड सेंचुरी, चेतेश्वर पुजारा (86) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) की हाफ सेंचुरी की बदौलत राजकोट टेस्ट के पहले दिन भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 विकेट पर 364 रन बना लिए हैं।