रोज बढ़ रहे तेल के दाम, शाह ने जल्द राहत मिलने के दिए संकेत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों को जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती तेल कीमतों से लोगों को राहत दिलाने और गिरते रुपये को संभालने के लिए समाधान तलाश रही है। बता दें कि अगस्त महीने से ही डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ओ पी रावत ने कालेधन को चुनावी प्रक्रिया के लिए बड़ा खतरा बताते हुए माना कि मौजूदा कानून चुनाव में इसके प्रयोग को रोकने में नाकाफी हैं।
एशिया कप 2018 शनिवार से शुरू हो चुका है। टूर्नमेंट के पहले मैच में बांग्लादेश और श्री लंका की टीमें खेल रही हैं। पहले मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।