Navbharat Times

feku(52)
Published in
#feku
Words
197
Reading
1 min
Listen
Play
8y

2019 के लिए मोदी ने दिया नया नारा, विपक्ष पर तीखे वार

बीजेपी की दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला और पार्टी के लिए नया नारा 'अजेय भारत, अटल भाजपा' दिया।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/pm-gave-slogan-ajeya-bharat-atal-bjp-at-partys-national-executive/articleshow/65742984.cms


राजीव हत्या: दोषियों को रिहा करेगी राज्य सरकार!

तमिलनाडु की ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को छोड़े जाने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से सिफारिश करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक, सभी सात दोषियों को मुक्त किया करने के लिए राज्यपाल से सिफारिश की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने राजीव के हत्यारों को छोड़ने के फैसले का विरोध किया था।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/bangalore/chennai/tamilnadu-government-to-recommend-governor-to-release-7-convicts-of-rajiv-gandhi-assassination-case/articleshow/65742978.cms


'आतंकियों की उम्र घटी, 2 साल में 360 ढेर'

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के एक के बाद एक कई अभियानों से आतंकवादियों की 'अपनी उम्र' घटी है और पिछले 2 साल से भी कम वक्त में 360 से ज्यादा आतंकी ढेर किए गए हैं। यह बात सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के डायरेक्टर जनरल राजीव राय भटनागर ने एक इंटव्यू में कही है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/terrorists-shelf-life-reduced-in-kashmir-valley-with-over-360-killed-in-two-years-says-crpf-dg/articleshow/65742185.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/