India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi

feku(52)
Published in
#feku
Words
207
Reading
1 min
Listen
Play
8y

J&K: सेना का सर्च ऑपरेशन, हिंसा, 1 की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के एक बड़े तलाशी अभियान के दौरान करीब 20 गांवों में आतंकियों की तलाश जारी है। सेना के इस बड़े सर्च ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की कंपनियां शामिल हुई हैं। वहीं इस अभियान के दौरान पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं, जिनमें 1 युवक की मौत हो गई।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/jammu-and-kashmir/srinagar/cordon-and-search-operation-by-army-crpf-and-police-underways-in-pulwama-district-of-jammu-kashmir/articleshow/65650988.cms


पूर्व पीएम वाजपेयी के परिवार से मिले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के परिवारवालों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी नए अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी भी दी। पीएम मोदी ने लिखा, आज मैंने अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार के साथ उनके घर पर समय बिताया।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/pm-modi-met-family-members-of-late-pm-vajpayee/articleshow/65659664.cms


पीएम मोदी के हाथों की कठपुतली हैं KCR: कांग्रेस

कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने राज्य में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने का विचार संभवत: त्याग दिया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्वाचन आयोग ने उनके विचार का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस प्रवक्ता सरवन दासोजू ने केसीआर पर आरोप लगाया कि वह पीएम मोदी के हाथ की कठपुतली हैं और उनकी हां के बिना विधानसभा भंग नहीं करवाएंगे।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/hyderabad/chief-minister-k-chandrashekhar-rao-is-a-puppet-of-pm-modi-says-congress/articleshow/65659025.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms