Navbharat Times

feku(52)
Published in
#feku
Words
179
Reading
1 min
Listen
Play
8y

मुंबई आग: बड़े भागे, बच्ची ने गीले कपड़े से बचाई कई जान

इस दर्दनाक घटना के बीच 10 साल की एक बच्ची ने अपनी सूझबूझ से अपने परिवार तथा पड़ोसियों की जिंदगी बचा ली। बच्ची ने संकट की इस घड़ी में भी अपना धैर्य नहीं खोया और पढ़ाई के दौरान फायर फाइटिंग व फायर सेफ्टी की घरेलू तकनीक का इस्तेमाल कर कई जानें बचा ले गई।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/other-news/mumbai-fire-brave-10-year-old-girl-saves-family-from-fire-at-parel-building/articleshow/65504667.cms


लोगों ने भरोसा करना बंद किया, हमने नहीं: विराट

विराट कोहली ने बुधवार को नॉटिंगम टेस्ट जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम ने कभी खुद पर भरोसा करना बंद नहीं किया। उन्होंने साथ ही कहा कि इंग्लैंड के हाथों सीरीज के पहले दो टेस्ट हारने के बाद कई लोगों का भरोसा टीम पर से उठ गया था।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/cricket/india-vs-england/virat-kohli-says-after-nottingham-win-people-stopped-believing-in-us-but-team-did-not/articleshow/65505013.cms


'भारत माता की जय' पर फारूक से बदसलूकी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कांग्रेस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' नारा लगाने के बाद बदसलूकी का सामना करना पड़ा है। बुधवार को कश्मीर में मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला का विरोध हुआ और उनके साथ धक्कामुक्की की गई।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/jammu-and-kashmir/srinagar/farooq-abdullah-heckled-during-eid-prayers-in-jk/articleshow/65502594.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/