India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi

feku(52)
Published in
#feku
Words
192
Reading
1 min
Listen
Play
8y

‘आखिरी भाषण’ में सच बोलते पीएम मोदी: कांग्रेस

कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को ‘खोखला’ करार देते हुए कहा कि बेहतर होता, अगर मोदी अपने इस ‘आखिरी भाषण’ में राफेल, अर्थव्यवस्था की स्थिति और नफरत के महौल पर सच बोलते। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को राफेल एवं कुछ अन्य मुद्दों पर बहस करने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनौती को स्वीकार करना चाहिए।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/congress-randeep-surjewala-attacks-pm-narendra-modi-over-independence-day-over-red-fort/articleshow/65412827.cms


बेसब्र हूं मैं, बेचैन भी हूं... जानें ऐसा क्यों बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 72वें स्‍वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार पांचवीं बार देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना समेत कई बड़ी घोषणाएं करते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/prime-minister-narendra-modi-responds-to-criticisms-given-through-poems-on-independence-day-at-red-fort/articleshow/65409958.cms


PM मोदी ने बताया 2022 का 'मिशन अंतरिक्ष'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि 2022 में जब देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे या हो सके तो उससे पहले मां भारत को कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, अंतरिक्ष में जाएगा।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/first-indian-to-travel-to-space-till-2022-when-india-will-celebrate-its-75th-independence-day/articleshow/65409492.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms