India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi
Words
198
Reading
1 min
Listen
Play
8y
खालिस्तान न कभी बना था, न बनेगा: MS बिट्टा
ऑल इंडिया ऐंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा ने खालिस्तान समर्थकों पर जनमत संग्रह 2020 के लिए हमला बोला है। बिट्टा ने कहा कि खालिस्तान ना कभी बना था, ना बनेगा और ना बनने देंगे। उन्होंने कहा कि यह देश एक है और पंजाब हमेशा से ही भारत का हिस्सा रहा है। यह आगे भी बना रहेगा।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/punjab-and-haryana/chandigarh/khalistan-was-never-created-nor-will-it-be-says-ms-bitta/articleshow/65375808.cms
बिना डिग्री महिलाएं अच्छी मैनेजर: LS स्पीकर
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को कहा कि मैनेजमेंट की डिग्री नहीं होने के बावजूद महिलाएं अच्छी प्रबंधक होती हैं और उनके अंदर घर और बाहर दोनों जगहों पर अच्छा प्रदर्शन करने की ताकत होती है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है कि महिलाओं का सशक्तीकरण किया जाए और उन्हें अपनी ताकत पहचाननी चाहिए।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/punjab-and-haryana/chandigarh/women-are-good-manager-without-any-degree-says-sumitra-mahajan/articleshow/65376828.cms
मुजफ्फरनगर दंगा: BJP नेताओं को लगा झटका
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को झटका लगा है। बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज दंगा भड़काने के मुकदमों को जिला प्रशासन ने वापस लेने से इनकार कर दिया है। प्रशासनिक आधार पर मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने दंगों के मुकदमों को खत्म न करने की संस्तुति की है।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/others/bjp-leaders-accused-in-muzaffarnagar-riots-does-not-gets-relief/articleshow/65376437.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms