India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi

feku(52)
Published in
#feku
Words
198
Reading
1 min
Listen
Play
8y

सरकार को विपक्ष ने इस बार झटका दे दिया

अविश्वास प्रस्ताव गिर जाने के बाद भी मोदी सरकार के लिए यह टेंशन की बात है। एनडीए की पुरानी सहयोगी शिवसेना सदन में मौजूद नहीं रही तो बीजेडी ने वॉकआउट किया। राहुल गांधी के आक्रामक तेवरों ने भी बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ा दी है। विपक्ष की एकजुटता कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि रही।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/no-confidence-motion-against-modi-government-defeated-but-bjp-is-worried-on-other-front/articleshow/65076956.cms


अविश्वास प्रस्ताव: हर पार्टी की अपनी रणनीति

अविश्वास प्रस्ताव पर सभी पार्टियों ने खास रणनीति के साथ काम किया। कांग्रेस की कोशिश यह दिखाने की रही कि विपक्ष का नेतृत्व वही कर रही है तो बीजेपी ने इसे अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रयोग किया। आम चुनाव से पहले फेडरल फ्रंट की हिमायती ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने भी अपना दांव खेला।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/tmc-congress-bjp-behave-according-to-their-strategy-to-deal-with-no-trust-motion/articleshow/65076843.cms


AMU मेडिकल कॉलेज को मिलेगा 'नीरज' का शरीर

महाकवि और गीतकार गोपालदास 'नीरज' का पार्थिक शरीर शनिवार को उनके अलीगढ़ स्थित निवास स्थान पर लाया जाएगा। पार्थिक शरीर को के.पी. इंटर कॉलेज में जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा, इसके बाद शव को उनके निजी निवास पर ले जाया जाएगा, जहां डॉक्टर्स की टीम देहदान की प्रक्रिया का कार्य करेगी। बता दें कि नीरज ने 2015 में अपना संपूर्ण शरीर दान कर दिया था।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/others/dead-body-of-gopal-das-neeraj-will-be-given-to-jawahar-lal-nehru-medical-college-of-aligarh/articleshow/65073642.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms