LIVE IND vs SL 4th T20: भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
श्रीलंका में चल रही निदहास ट्रॉफी में आज भारत का मुकाबला मेजबान से है। पहले मैच में भारत इसी टीम से हार गया था। हालांकि, दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को हरा दिया था। भारत आज जीता तो फाइनल की राह आसान हो जाएगी। टीम इंडिया के लिए इस सीरीज के कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म चिंता का कारण है। वो पिछली पांच टी-20 पारियों में सिर्फ 49 रन ही बना पाए हैं। इनमें से भी दो बार जीरो पर भी आउट हुए।
LIVE IND vs SL T-20 : भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह
भारत ने निदाहास ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। 153 रनों के टारगेट का पीछा करते भारत ने 17.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। दिनेश कार्तिक 30 और मनीष पांडेय 42 रन बनाकर नाट आउट रहें। सुरेश रैना को नुवान प्रदीप ने 27 के स्कोर पर थिसारा परेरा के हाथों कैच करवाया। टॉस हारकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 152 रन बनाए। बारिश के कारण मैच को 20 की जगह 19 ओवर का कर दिया गया।
क्रिकेट से पहली कमाई थी 500 रु, अब करोड़पति बना ऑटो ड्राइवर का ये बेटा
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन क्रिकेटर और IPL के स्टार बॉलर मोहम्मद सिराज मंगलवार को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में जन्मे सिराज बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनके स्टार क्रिकेटर बनने से पहले तक उनके पिता ऑटो चलाते थे। जिसकी वजह से सिराज का बचपन काफी गरीबी और अभावों के बीच गुजरा।