IND vs SL टी-20: शिखर धवन शतक चूके, पहला ही मुकाबला 5 विकेट से हारा भारत
मैन ऑफ द मैच कुशल परेरा (66) की शानदार पारी की मदद से श्रीलंका ने भारत को पांच विकेट से हराकर निदाहास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में जीत से आगाज किया है। उसने पहले तो भारत को 5/174 रनों के स्कोर पर रोका और बाद में जरूरी रन 18.3 ओवर में पांच विकेट पर बना लिए।
क्रिकेटर शमी पर लगे अवैध रिश्ते होने के अारोप, सोशल मीडिया पर शेयर किए सबूत
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी से जुड़ा हुआ एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। उनकी वाइफ हसीन जहां ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट्स पर उनसे जुड़े स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हसनी जहां ने शमी के कई महिलाओं से रिश्ते रखने के आरोप लगाए हैं। इसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मामला तब का है, जब मो. शमी धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी मुकाबला खेल रहे थे। ये सभी 'स्क्रीन शॉट' सही हैं या नहीं, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है।
मो. शमी ने किया खुलासा, हार के डर से साउथ अफ्रीका ने रची थी ये साजिश
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलासा किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने जानबूझकर पिच विवाद का ड्रामा पैदा किया था। दोनों टीमों के बीच जोहानिसबर्ग में हुए टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के चौथे दिन पिच को लेकर दोनों टीमों के बीच विवाद हुआ था। जब डीन एल्गर को बाउंसर लगी थी और मैदान पर रैफरी तक आ गए थे। उस मैच में टीम इंडिया की जीत तय लग रही थी, इसी वजह से उस पिच पर अफ्रीकी बैट्समैन खेलने से डर रहे थे।