भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, ब्रैडमैन से आगे निकल सकते हैं विराट कोहली
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को यहां खेला जाएगा। भारत ने पहला मैच 28 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बना रखी है। 21 और 24 फरवरी को खेले जाने वाले दो मैच में विराट कोहली के पास रन बनाने के मामले में डॉन ब्रैडमैन से आगे निकलने और विवियन रिचर्ड्स के क्लब में पहुंचने का मौका है। ये मैच रात को 9:30 बजे से खेला जाएगा।
है ना शॉकिंग, 1 ओवर में की सिर्फ 5 बॉल और लुटा डाले 77 रन
अगर कोई आपसे पूछे कि एक ओवर में कोई बॉलर कितने रन दे सकता है। तो शायद आप कहेंगे ज्यादा से ज्यादा 36, लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट हिस्ट्री में एक बॉलर ऐसा भी हुआ है जिसने सिर्फ 5 बॉल में ही 77 रन लुटा दिए थे। ये कारनामा न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर बर्ट वान्से (रॉबर्ट वान्से) के नाम पर दर्ज है। जिन्होंने क्राइस्टचर्च में हुए एक फर्स्ट क्लास मैच में इतने रन दिए थे।
क्या घोटालेबाज बैंक से रिश्ता तोड़ेंगे विराट कोहली, PNB के ब्रांड एम्बैसडर हैं विराट
साल 2016 में विराट कोहली PNB के ब्रैंड अम्बेसडर बने थे। पीएनबी से करार के बाद विराट दावा करते नजर आ रहे थे कि पीएनबी मेरा अपना बैंक है और वो 16 साल की उम्र से PNB के अकांउट होल्डर रहे है। लेकिन अब नीरव मोदी के फ्रॉड केस की वजह से PNB की छवि खराब हो गयी है और अब खबर ये आ रही है कि विराट कोहली अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकते है।
स्पॉटबोय की एक रिपोर्ट के मुताबिक PNB धोखाधड़ी के बाद विराट कोहली अब इस बैंक से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं।