कैमरा देख एक्सप्रेशन देने लगती है ऐश्वर्या की बेटी, क्या आपने देखी हैं ये फोटोज
बीते दिनों ऐश्वर्या राय हसबैंड अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। जैसे ही मीडिया फोटोग्राफर्स ने इनके फोटोज क्लिक करना शुरू किया, ऐश-अभिषेक तो नहीं लेकिन आराध्या ने एक्सप्रेशन और पोज देना शुरू कर दिए। ये कोई पहली बार नहीं है, अक्सर देखा गया है कि आराध्या कैमरा देखते ही अलग-अलग पोज और एक्सप्रेशन देना शुरू कर देती है।
ये 7 जोड़ियां बताती हैं शादी खत्म होने से दोस्ती नहीं टूटती
कौन कहता है कि डिवोर्स हो जाने के बाद रिश्ते खत्म हो जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके बीच तलाक हो गया है लेकिन रिश्ता अभी भी कायम है और वो भी दोस्ती का। आज आपको इस पैकेज में ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच भी तलाक हो चुका है। दोनों 14 साल साथ रहे और फिर तलाक लिया। तलाक लेने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। दोनों अपने बेटों के साथ हॉलिडे, पार्टी, मूवी डेट और लंच-डिनर पर नजर आते रहते हैं। सुजैन-ऋतिक ने 2000 में शादी की थी। आपको बता दें कि जब ऋतिक और कंगना की कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई थी, तब सुजैन ने ऋतिक का पूरा सपोर्ट किया था।
24 साल बाद दिखा सलमान की 'भाभी' का ऐसा लुक कि पहचानना हुआ मुश्किल
1994 में आई सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान की भाभी का रोल कर चुकीं रेणुका शहाणे एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म '3 स्टोरीज' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। खास बात यह है कि इस ट्रेलर में रेणुका को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।