The Navbharattimes

dags(58)
Published in
#dags
Words
223
Reading
1 min
Listen
Play
8y

मोदी के सबसे बड़े सिरदर्द के लिए जिम्मेदार 10Cr. भारतीय!

डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के बीच भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) यानी चालू खाता का घाटा सरकार के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द बन चुका है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात से ज्यादा आयात की स्थिति को CAD कहा जाता है। जून क्वॉर्टर में इसमें थोड़ा सा सुधार देखने को मिला, जो जीडीपी का 2.4 प्रतिशत था।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/only-10-crore-indians-are-responsible-for-rising-current-account-deficit/articleshow/65911419.cms


ओलांद के बयान पर राहुल ने PM से मांगा जवाब

राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के ताजा बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमले कर रहे हैं। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल ने कहा कि पहली बार फ्रांस का कोई पूर्व राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री...

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/an-ex-french-president-is-calling-our-pm-a-thief-rahul-gandhi/articleshow/65911667.cms


J&K: नहीं बचेंगे SPO हत्यारे, ऑपरेशन शुरू

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हिज्बुल और लश्कर के आतंकियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के बाद सेना ने अब दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। घाटी में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार सुबह सेना को पुलवामा और शोपियां के कुछ गांवों में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना दी थी। इस इनपुट के बाद सेना ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर शोपियां और पुलवामा के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/jammu-and-kashmir/srinagar/army-launched-massive-search-operation-in-many-parts-of-jammu-and-kashmir/articleshow/65909092.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/