Tech News in Hindi:Latest Tech Hindi News,PC and Gadgets Launch,Reviews News,& Mobile Phones
Words
390
Reading
2 min
Listen
Play
8y
आधार में नई सुविधा, सिम कार्ड के लिए खिंचेगा फोटो
आधार कार्ड को रेग्युलेट करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने के लिए लाइव फेस फोटो योजना को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने जा रही है। प्राधिकरण सभी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर 15 सितंबर से इस सुविधा को शुरू कर रहा है।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/tech/computer-mobile/uidai-face-authentication-feature-to-roll-out-in-phased-from-september-15-with-telecom-operators/articleshow/65459732.cms
फोन से तुरंत हटा दें ये खतरनाक ऐंड्रॉयड ऐप्स
गूगल प्ले स्टोर पर खतरनाक ऐप्स का मौज़ूद होना कोई नई बात नहीं है। सर्च इंजन के तमाम प्रयासों के बावज़ूद प्ले स्टोर पर मैलिशस ऐप की भरमार है। हाल ही में, रिसर्च फर्म ESET ने गूगल को कुछ फर्जी बैंकिंग ऐप्स को लेकर चेतावनी दी, जिन्हें भारत में गूगल प्ले स्टोर पर देखा गया था। IBM X-Force के मोबाइल मालवेयर रिसर्चर्स ने भी प्ले स्टोर पर कई डिवेलपर्स बैंकिंग मैलवेयर को देखा है। इससे पहले इसी साल, गूगल ने ऐलान किया था कि 2017 के दौरान कंपनी ने प्ले स्टोर से करीब 700,000 फर्जी ऐप्स को हटा दिया था। इस साल भी सिमैंटेक, ESET और चेक पॉइंट जैसी सिक्यॉरिटी फर्म्स ने गूगल प्ले स्टोर पर छिपे हुए ऐप मैलवेयर को लेकर चेतावनी दी थी। इनमें से कुछ ऐप्स यूटिलिटी ऐप्स जबकि कुछ ऐप्स सिक्यॉरिटी ऐप्स होने का दावा करते हैं।
इसके अलावा गेम्स, ऐजुकेशन और क्रिप्टोकरेंसी जैसे ऐप्स होने का भी दावा किया जा रहा है। यूजर्स को लुभाने के लिए हैकर्स अधिकतर उनके डिवाइस की होम स्क्रीन से ऐप आइकन हटा देते हैं। इनमें से कई ऐप प्ले स्टोर पर एक बार लॉन्च होने के बाद यूजर को अपने डिवाइस में इन मैलिशस ऐप इंस्टॉल करने के लिए फोर्स करते हैं। 2018 का यह 8वां महीना है और हम आपको बता रहे हैं उन अनसेफ ऐंड्रॉयड ऐप्स के बार में जिन्हें रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर इस साल खतरनाक करार दिया है। ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये ऐप्स रिस्की हैं और इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल करने की जरूरत है।
Gmail की स्टोरेज को ऐसे बढ़ाएं
Gmail पूरी दुनिया में ईमेल करने के लिए सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। यह सर्विस कई तरह के फीचर्स के साथ दी जाती है। यह बहुत मददगार है लेकिन इसी के साथ इसकी एक समस्या है जो है स्टोरेज को मेनेज करना। गूगल हमें जीमेल पर 15जीबी की स्टोरेज देता है पर उसके खत्म हो जाने के बाद ये स्पेस यूजर को खरीदनी पड़ती है।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/tech.cms