दैनिक भास्कर

dags(58)
Published in
#dags
Words
352
Reading
2 min
Listen
Play
8y

CSK vs KKR: चेन्नई को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची कोलकाता, शुभमन गिल की आईपीएल में पहली फिफ्टी

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। 178 रन का पीछा करते हुए कोलकाता ने 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बना लिए। शुभमन गिल 57 और दिनेश कार्तिक 45 रन बनाकर नॉट आउट रहे। गिल ने आईपीएल में पहली हाफ सेंचुरी लगाई। इससे पहले कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/ipl-2018-kolkata-knight-riders-vs-chennai-super-kings-in-kolkata-live-and-updates-5865497.html


KKR-CSK के मैच में पहुंचीं जूही चावला, टीम की परफॉर्मेंस पर बदलते रहे रिएक्शन

​कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए KKR और CSK के मैच में कोलकाता की को-ओनर जूही चावला भी पहुंची। जूही ने कोलकाता की खराब बैटिंग देखकर जो रिएक्शन दिए, वो कैमरे में कैद हो गए। चेन्नई से मिले 178 रन के टारगेट के जवाब में उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही थी, जिसके बाद जूही कई बार अपना माथा पकड़े नजर आईं। हालांकि, जब कुछ स्थिति संभलती तो उन्होंने टीम को चियर भी किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/juhi-chawlas-expression-in-33rd-ipl-match-5865666.html


IPL 2018 KKR vs CSK Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स जीती, चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2018 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं या हो सकता है वो अपनी प्लेऑफ से पहले अपनी बेंच स्ट्रैंथ चेक करें। इसकी वजह ये है कि चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना तय है। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स है। इसके कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम को बेहतरीन तरीके से लीड किया है लेकिन टीम शुरुआती कुछ मुकाबलों में फीकी रही थी। इसलिए, उसे अब भी कुछ मैच तो जीतने ही होंगे ताकि वो प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/ipl-2018-csk-vs-kkr-live-score-chennai-super-kings-vs-kolkata-knight-riders-in-kolkata-5865228.html


Source: https://www.bhaskar.com/
दैनिक भास्कर | Ecency