हर मिनट कितना कमाते हैं india के top अमीर शख्स मुकेश अंबानी

Words
293
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

images (7).jpeg
••• नहीं रखते जेब में पैसा और ना ही है कोई क्रेडिट कार्ड
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का सबसे अमीर व्यक्ति जो हर मिनट करीब 2.35 लाख रुपए कमाते हैं वह अपनी जेब में एक रुपए लेकर भी नहीं चलते हैं। एचटी लीडरशिप समिट में मुकेश अंबानी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वो जेब में न पैसा रखते हैं और ना ही क्रेडिट कार्ड। उनके सारे बिल्स साथ रहने वाले भरते हैं। उन्होंने कहा- 'पैसा मेरे लिए मायने नहीं रखता। पैसा महज एक संसाधन है, जो कंपनी के लिए जोखिम लेने का काम करता है।.

images (8).jpeg
भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हर मिनट लगभग 2.35 लाख रुपये की कमाई करतें हैं। इसका केल्क्युलेशन 2015-2016 की फाइनेंशियल रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

हुरुन ग्‍लोबल रिच लिस्ट 2018 के अनुसार मुकेश अंबानी के पास 45 बिलियन डॉलर (करीब 2.92 लाख करोड़ रुपए) की संपत्‍ति है। जिसके बाद मुकेश अंबानी दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2015-2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई 27,630 करोड़ रूपए हुई थी। कंपनी में बतौर प्रमोटर मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 44.7% है, इस हिसाब से अंबानी का हिस्सा 12,351 करोड रूपए हुआ।

इससे हर महीने की कमाई निकालें तो ये हुई 1029 करोड़ रुपए। यानी एक हफ्ते में औसतन 257 करोड़ और एक दिन की कमाई 34 करोड़ रुपए है। यानी एक घंटे की कमाई 1.4 करोड़ रूपए और एक मिनट की 2.35 लाख रूपए है। आपको बता दें कि ये केल्क्युलेशन 2015-2016 की फाइनेंशियल रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। लेकिन हम इस बात का दावा नहीं करते कि अंबानी ठीक इतनी ही कमाई इतने समय में करते होंगे।.

हर मिनट कितना कमाते हैं india के top अमीर शख्स मुकेश अंबानी | Ecency