करोड़ो का मालिक होने के बावजूद भी बेहद ही सिंपल लाइफ जीता है बॉलीवुड का ये अभिनेता
बॉलीवुड में आज कई अभिनेता ऐसे है जो की अपनी लाइफस्टाईल के लिए खास तौर पर पूरे दुनियाभर में मशहूर है। वही उनमेंसे कई अभिनेता का एक महीने का खर्चा करोड़ों रुपये है। तो दूसरी तरफ कई अभिनेता एक महीने की बेहद ही मामूली रकम खर्च करते है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताएंगे, जो की करोड़ो रुपयों का मालिक होकर भी बेहद ही सिंपल लाइफ जीता है।
बॉलीवुड के उस अभिनेता का नाम है अक्षय कुमार। जी हाँ आपको ये जानकर हैरानी होगी की, साल में 3 से 4 फिल्मे करने वाले अक्षय का एक महीने का खर्चा बेहद ही मामूली रकम है। ये हम नही बल्कि अक्षय ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था की, 'मैं नाईट पार्टी, महंगे होटल्स, और फिजूलखर्ची शॉपिंग से हमेशा दूर ही रहता हूँ। मेरे पास सिर्फ महीनेभर का खर्चा करने के लिए 3 हजार रुपये होते है।
अक्षय ने आगे बताया कि, उनका कोई ज्यादा खर्चा नहीं है। क्योंकि शूटिंग के दौरान ही सारा खर्चा प्रोड्क्शन टीम का होता है। जहाँ कपड़े और खाना दोनों ही मिल जाते है। उनका मानना है की, फिजूलखर्चा करने के बजाए आप किसी जरूरमंद की मदत करे। शायद इसी वजह से अक्षय को बॉलीवुड का सबसे बड़ा दानी कहा जाता है।