लास वेगास हमलावर के पास थे ऐसे उपकरण जिनसे राइफल और तेजी से बरसाती गोलियां

bhanagese(25)
Published in
#lans
Words
332
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

लास वेगास: लाइव म्यूजिक कांसर्ट के दौरान गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी के बारे में अधिकारियों का कहना है कि उसके पास 'बम्प स्टॉक' नाम के ऐसे दो उपकरण थे जो सेमी-ऑटोमेटिक हथियारों को पूरी तरह ऑटोमेटिक हथियार में बदल सकते थे. बंदूकधारी ने लास वेगास में एक संगीत कंसर्ट में हजारों लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं. इस तरह के उपकरणों को बीते कुछ वर्षों में अधिकारियों की जांच से गुजरना पड़ा है.

वर्ष 1930 के बाद से अमेरिका में पूरी तरह ऑटोमेटिक हथियारों की खरीद पर विशेष रोक है. कैलिफोर्निया की सीनेटर डायना फीनस्टीन लंबे समय से ऐसे उपकरणों का विरोध करती आई हैं. कई वर्ष पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरह की नई तकनीकों के ईजाद को लेकर बहुत चिंता है जो हथियारों को पूरी तरह ऑटोमेटिक बना सकती हैं.

उन्होंने कहा था, '' यह उपकरण सेमी ऑटोमेटिक राइफल को ऐसे हथियार में बदल सकता है जो प्रति मिनट 400 से 800 राउंड की दर से गोली चला सकता है.'' सेमी ऑटोमेटिक हथियार से हर बार गोली चलाने के लिए हर बार ट्रिगर दबाने की जरूरत होती है जबकि पूरी तरह ऑटोमेटिक हथियार में एक बार ट्रिगर दबाने पर तब तक गोलीबारी होती रहती है जब तक कि पूरी मैगजीन खाली ना हो जाए.

लास वेगास में गोलीबारी करने वाले स्टीफन पैडॉक के होटल के कमरे से 23 फायरआर्म्स मिले हैं. घटना की जांच में शामिल दो अधिकारियों ने एपी को बताया कि पैडॉक के पास दो बम्प स्टॉक थे. वह अब यह इस बात की जांच कर रहे हैं कि इन स्टॉक का इस्तेमाल हथियारों को उन्नत बनाने में किया गया था या नहीं.

पैडॉक ने संगीत समारोह में गोलीबारी कर 59 लोगों को मार डाला और सैकड़ों को घायल कर दिया. आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे घातक घटना है. पुलिस होटल की 32 वीं मंजिल पर स्थित हमलावर के कमरे में पहुंची तो देखा कि इस भयावह हमले को अंजाम देने के बाद उसने खुद को खत्म कर लिया था.

लास वेगास हमलावर के पास थे ऐसे उपकरण जिनसे राइफल और तेजी से बरसाती ... | Ecency