India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi

bhakt(51)
Published in
#bhakt
Words
202
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

सर्वदलीय बैठक में PM, 'हर मुद्दे पर चर्चा करेंगे'

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी समेत विपक्ष के कई नेता पहुंचे। विपक्ष ने संसद में राफेल डील पर चर्चा की मांग की, जिस पर पीएम मोदी ने कहा कि हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है। सर्वदलीय बैठक संसद सत्र से पहले एक औपचारिकता होती है, जिसमें सरकार अजेंडा रखती है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/willing-to-discuss-all-issues-says-pm-modi-in-all-party-meet-over-rafale-deal/articleshow/67022761.cms


बुलंदशहर: मारी गईं 14 गायों का मालिक कौन?

उत्‍तर प्रदेश पुलिस को अभी तक उन 14 गायों के मालिक की जानकारी नहीं मिली है जिन्‍हें कथित तौर पर बुलंदशहर के चिंगरावठी गांव के पास मारा गया था। इसी के बाद 3 दिसंबर को बुलंदशहर में हिंसा हुई थी जिसमें पुलिस इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित नामके एक छात्र की मृत्‍यु हुई थी।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/bulandshahr/police-still-dont-know-who-are-the-owners-of-14-cows-slaughtered-in-bulandshahar/articleshow/67020368.cms


राम मंदिर पर संघ का वॉर्निंग, केंद्र पर दबाव

राम मंदिर पर आरएसएस के बयान ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। रविवार को वीएचपी की रैली में संघ ने कहा कि वह कोई भीख नहीं मांग रहे हैं बल्कि सरकार को इसपर कानून बनाकर अपने वादे को पूरा करना चाहिए। वहीं, वीएचपी ने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो उसे जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/sangh-parivar-puts-govt-on-notice-wants-law-on-mandir-difficult-for-narendra-modi-government/articleshow/67020123.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms