Navbharat Times

bhakt(51)
Published in
#bhakt
Words
157
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

दूसरी तिमाही में GDP में बड़ी गिरावट, 8.2 से 7.1 पर पहुंची

पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी, लेकिन दूसरी तिमाही में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/gdp-growth-rate-drops-to-7-1-percent-in-q1/articleshow/66883105.cms


बड़ी कामयाबी: आसमान से ढूंढ लेगा लैंडमाइंस

इसरो ने पीएसएलवी सी-33 द्वारा हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटलाइट (HySIS) को लॉन्च किया है। इस सैटलाइट में लगा कैमरा जमीन के अंदर दबे लैंडमाइंस को भी खोज सकता है। अबतक अमेरिका और चीन जैसे देशों ने ही अपने सैटलाइट्स में इस तकनीक का इस्तेमाल किया है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/a-minesweeper-in-the-sky-that-assists-farming-too/articleshow/66882647.cms


किसान आंदोलन के मंच पर विपक्ष, केंद्र को घेरा

कृषि संकट से निपटने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच विपक्षी दलों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया है। किसानों के बीच पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी पर देश को अंबानी अडाणी के बीच बांटने का आरोप लगाया है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/if-the-loans-of-industrialists-can-be-waived-off-then-the-debt-of-farmers-must-be-waived-off-as-well-says-rahul-at-farmers-protest/articleshow/66881107.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/