दुनियाभर में आतंकी हमलों की सिर्फ एक ही जन्मस्थली: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों के हमदर्द पाकिस्तान पर एक बार फिर निशाना साधा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्होंने साफ कहा कि दुनिया में कहीं भी आतंकी हमले हुए हों, उसका केंद्र आखिर में एक ही जगह पता चलता है।
इसरो ने बुधवार को अपने सैटलाइट GSAT-29 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। 3423 किलोग्राम वजन का यह सैटलाइट भारत की ओर से भेजा गया अब तक का सबसे वजनदार सैटलाइट है।
राफेल की कीमत को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब कोर्ट ने कहा कि जबतक हम खुद सार्वजनिक नहीं करें, तब तक इस पर कोई चर्चा नहीं होगी। 5 घंटे लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपनी निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया।