चिदंबरम नहीं कर रहे सहयोग, कस्टडी में पूछताछ जरूरी: ED
एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत का विरोध किया और कोर्ट से उनकी कस्टडी की मांग की। ईडी ने उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
अयोध्या मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कई हिंदू संगठनों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। संघ के अलावा बीजेपी के कई और नेताओं ने शीतकालीन सत्र में मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लाने की मांग की है।
आरबीआई ऐक्ट, 1934 के सेक्शन 7 का इस्तेमाल करने की खबरों के बीच केंद्र सरकार की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। वित्त मंत्रालय के एक वक्तव्य में आरबीआई ऐक्ट के हवाले से सरकार और आरबीआई की सीमाओं की ओर इशारा किया गया है। साथ ही, इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि आरबीआई की ओर से आंतरिक चर्चाओं को सार्वजनिक करने से सरकार नाराज है।