भारत के 5 सबसे खतरनाक रास्ते, हलक में अटकी रहती है सांस

babluk(25)
Published in
#duniya
Words
232
Reading
2 min
Listen
Play
9y

दुनियाभर में कई ऐसी खतरनाक सड़कें हैं, जहां पर गाड़ी चलाने का मतलब मौत से पंगा लेने जैसा है. इन सड़कों पर ड्राइवर्स की जान हलक में अटकी रहती है

नई दिल्ली: भारत में कई ऐसी खतरनाक सड़कें हैं, जहां पर गाड़ी चलाने का मतलब मौत से पंगा लेने जैसा है. इन सड़कों पर ड्राइवर्स की जान हलक में अटकी रहती है. लेह की खारडूंगला पास के अलावा कई ऐसी खतरनाक सड़कें हैं, जहां एक छोटी सी गलती से जान जा सकती है. इसके बावजूद इन सड़कों पर लोग यात्रा करते हैं.

कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल तक ऐसी खतरनाक सड़कें हैं, जहां एक छोटी सी गलती करने पर मौत के अलावा शायद ही कोई ऑप्शन बचता होगा. बावजूद इसके, लोग हर साल इन सड़कों से गुजरते हैं. दरअसल, इनमें से कई सड़कें पॉपुलर टूरिस्ट्स डेस्टिनेशन तक जाती हैं. ऐसे में लोग जान की परवाह किए बिना हर सीजन में यहां आना पसंद करते हैं. कहीं पर सैकड़ों फीट गहरी खाई है तो कहीं पर 8 से 10 फीट चौड़ी सड़कें. इस कारण से यहां पर ओवरटेक करना भी मुश्किल है.

ऐसी ही एक सड़क है हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में. जहां चट्टान को काटकर रोड बनाया गया है. यहां कई हादसे होते हैं. कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है. लोग यहां से इसलिए गुजरते हैं क्योंकि इसी सड़क से होते हुए लोग टूरिस्ट स्पॉट पर जाते हैं.

भारत के 5 सबसे खतरनाक रास्ते, हलक में अटकी रहती है सांस | Ecency