आधार पैन लिंक का स्टेटस कैसे देखें?

Words
255
Reading
2 min
Listen
Play
3y

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने फोन से आपका आधार पैन लिंक का स्टेटस पता कर सकते हैं।दोस्तों जैसा कि मैं पिछले ब्लॉग में आप सबको बताया था कि कैसे आप घर बैठे अपना पैन आधार के साथ लिंक कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा इसका स्टेटस पता करने का प्रोसेस।

IMG_20231119_124858.jpg

सबसे पहले आपको इनकम टैक्स के ऑफिसियल वेबसाइट में आना है। वहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन देखेंगे जैसे लिंक आधार पैन, वेरीफाई पैन, आईटीआर फाइल, इंस्टेंट पैन लेकिन आपको लिंक आधार स्टेटस वाले ऑप्शन को क्लिक करके उसके अंदर आना है और वहां पर आपको अपना पैन नंबर और आधार नंबर देख करके चेक स्टेटस वाले ऑप्शन को क्लिक कर लेना है।

IMG_20231119_124844.jpg

जैसे ही आप उसे ऑप्शन को क्लिक करते हैं तो अगर आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक हो चुका है तो वहां पर आपको दिखेगा की आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक हो चुका है लेकिन अगर कोई डिटेल मिसमैच हो जाता है। जिसके वजह से प्रक्रिया आपका नहीं हो पता है तो वहां पर आपको दिखेगा की पैन कार्ड आधार के साथ लिंक नहीं है।

IMG_20231119_124810.jpg

तो दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस की कैसे आप अपने पैन और आधार का स्टेटस पता कर सकते हैं। इसी तरह के महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों मिलता हूं फिर आपसे अगले ब्लॉग में कुछ अच्छे जानकारी के साथ। तब तक के लिए धन्यवाद

आधार पैन लिंक का स्टेटस कैसे देखें? | Ecency