अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपनी जमीन का चालान खुद भर सकते हैं। दोस्तों यह बहुत ही सिंपल प्रोसेस है और इसके लिए आपको कोई भी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉक को सबसे पहले आपको गूगल में जाकर झारभूमि सर्च करना है।
और सबसे ऊपर में इसके ऑफिशल साइट को क्लिक करके अंदर आना है साइट के अंदर जाने के बाद आपको वहां पर बहुत सारा ऑप्शन दिखाई देगा। वहीं पर आपको ऑनलाइन चालान का ऑप्शन मिलेगा।
उसको क्लिक करने के बाद आपको आगे बढ़ना है, आगे बढ़ने के बाद वहां पर आपको बकाया राशि का भुगतान दिखाई देगा। उसको क्लिक करने के बाद आपको अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा देना होगा और कैप्चा फील करने के बाद आपका जो भी बकाया राशि होगा।
वह वहां पर आपको दिखाई देगा और आप किसी भी यूपीआई या डेबिट कार्ड से पेमेंट करके अपने जमीन का चालान का भुगतान कर सकते हैं। दोस्तों मैंने ऊपर आपको वीडियो का लिंक दे दिया है तो आप उसे वीडियो में भी जाकर पूरा प्रोसेस देख सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि मेरा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह की जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। आज के लिए इतना ही मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉक में, तब तक के लिए धन्यवाद।