तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?

Words
368
Reading
2 min
Listen
Play
3y

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे।दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ट्रेन तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। दोस्तों तत्काल टिकट में भी बहुत सारे ऑप्शन होते हैं जैसे तत्काल, प्रीमियम तत्काल और इसमें आप अगर स्लीपर क्लास का टिकट बुक करते हैं तो वह 11:00 बजे बुक होगा और अगर आप ऐसी क्लास में बुक करते हैं तो 10:00 बजे बुक होगा। लेकिन दोस्तों साइट में उस टाइम पर बहुत ज्यादा लोग आ जाते हैं जिसकी वजह से टिकट जल्दी बुक नहीं हो पता है।

IMG_20231201_223412.jpg

तो इसके कुछ उपाय मैं आज आपको बताऊंगा जिससे आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। सबसे पहले आपको अपना मोबाइल का नेट कनेक्शन अच्छा रखना है।आप किसी अच्छे स्पीड वाले वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं और ध्यान रहे आपको उसे वक्त कोई कॉल ना आए जिससे आपको कोई डिस्टर्ब ना हो। वाई-फाई का नेटवर्क कनेक्ट करने के बाद आपको अगर ऐसी क्लास में टिकट बुक करना है तो 9:59AM में आपके लॉगिन कर लेना है। अगर आपका लॉगिन हो गया तो समझ लीजिए आपका टिकट बुक हो सकता है लेकिन अगर आपका लोगों नहीं हुआ तो टिकट बुक करने में फिर परेशानी आएगी।

IMG_20231201_223344.jpg

तत्काल टिकट बुक करने का एक तरीका और भी कि जैसे ही हम टिकट बुक करते हैं तो वहां पर नाम, उम्र और लिंग सिलेक्ट करने का ऑप्शन आता है तो इसको अगर हम पहले ही अपने पैसेंजर लिस्ट में ऐड करके रख लेंगे तो उसमें भी हमारा समय बचता है जिससे कि हम जल्दी से टिकट बुक कर सकते हैं। दोस्तों मैं हमेशा पैसेंजर लिस्ट पहले ही ऐड करके रखता हूं और जैसे ही टाइम होता है उससे 10 20 सेकंड पहले में लोगिन करता हूं और पूरा टाइम हो जाने के बाद टिकट बुक करता हूं। बहुत बार मेरा भी टिकट बुक नहीं होता है लेकिन हमें कोशिश करते रहना चाहिए। दोस्तों यह था कुछ टिप्स और ट्रिक तत्काल टिकट बुक करने का मुझे उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा इसी तरह के और भी ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं आज के लिए इतना ही मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।