खोया हुआ पैन कार्ड कैसे प्राप्त करें?

Words
301
Reading
2 min
Listen
Play
3y

अस्सलाम अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप अपना खोया हुआ पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके पैन कार्ड गुम हो गया है और वह परेशान है तो उनके लिए मैं बता दूं कि आप अपना पुराना पैन कार्ड फिर से प्राप्त कर सकते हैं उसके लिए आपको सबसे पहले पता करना पड़ेगा कि आपका जो पैन कार्ड था वह किसके द्वारा बना था जैसे कि NSDL या UTI अगर आपका पैन कार्ड NSDL के द्वारा बना है तो आपको NSDL के कस्टमर केयर को फोन करके अपना आधार में जो डिटेल्स है उसको देना पड़ेगा और फिर आपको वहां से पैन नंबर मिल जाएगा।

IMG_20231031_150718.jpg

IMG_20231031_150728.jpg


Source
पैन नंबर मिलने के बाद आप उसे कहीं भी नोट करके रख ले और कोई भी साइबर कैफे में जाएं और आप वहां उनको अपना पैन नंबर, आधार कार्ड और साथ में दो फोटो आपका नया पैन कार्ड घर में 15 दिन के अंदर आ जाएगा। लेकिन दोस्तों कभी-कभी यह प्रॉब्लम होता है कि आपका जो पुराना पैन कार्ड में डिटेल रहता है वह आपके आधार कार्ड के साथ मैच नहीं होता है इस मामले में आपको नया पैन कार्ड अप्लाई करना पड़ेगा और जब आप नया पैन कार्ड अप्लाई करेंगे तो वह पैन कार्ड रिजेक्ट हो जाता है तो फिर आप कस्टमर केयर को फोन करके आप उनसे डिटेल मांग सकते हैं और उसके बाद फिर आपका पैन कार्ड के लिए वह जो भी डॉक्यूमेंट मांगेंगे वह देकर आप फिर से पैन कार्ड मंगा सकते हैं।

तो दोस्तों यह था की कैसे अपना खोया हुआ पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं मुझे उम्मीद है आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा तो चलिए फिर मिलता हूं आपसे मेरे अगले ब्लॉग में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के साथ।
धन्यवाद