इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर होगा ट्रिपल धमाका, कौन जीतेगा दर्शकों का दिल ?

ajju(25)
Published in
#share
Words
499
Reading
3 min
Listen
Play
9y

  • बॉलीवुड के इस फ़िल्मी शुक्रवार में सैफ दो हसीनाओं की बीच फंसते हुए नजर आएगें. दरअसल जहां एकतरफ सैफ ‘शेफ’ मूवी से पर्दे पर शानदार वापसी कर रहे हैं वहीं उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं क्योंकि उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई हैं.लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनकी राह आसान नहीं होगी.क्योंकि उनको टक्कर देने के लिए दो हसीनाओं की जबरदस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं. एक है राय लक्ष्मी की फिल्म जूली-2 और दूसरी है जरीन खान की फिल्म अक्सर 2. वैसे आपको बता दें कि फिल्म जूली-2’ का ट्रेलर और तस्वीरें काफी वायरल हो चुका है जिसकी वजह से ये फिल्म पहले ही कंट्रोवर्सीज में आ चुकी है.

तो वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म अक्सर का सीक्वल है हर बार की तरह इस फिल्म में भी जरीन खान बेहद हॉट और बोल्ड नजर आने वाली हैं. जरीन की बोल्ड अदाएं पहले भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. ऐसे में अब ये देखना है कि जूली 2 में राय लक्ष्मी और अक्सर 2 में जरीन खान की कातिल अदाओं के आगे क्या सेफ का सिक्का चमक पाएगा. वैसे इस शुक्रवार को ये ट्रिपल धमाका बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाला है. अब देखना तो ये है कि दर्शक सेफ की शेफ को या फिर राय लक्ष्मी और जरीन खान के बोल्ड अवतार में से किसे ज्यादा पसंद करते हैं. तो चलिए एक नज़र इस पर डालते हैं कि कौन सी फिल्म इस वीकेंड करेगी कमाल..

जूली 2 : बॉलीवुड में जब पहली जूली आई तो हाहाकार मच गया. जब दूसरी जूली आई तो इस मूवी को देखने के लिए लोगों की धड़कने तेज हो गई.दरअसल इस फिल्म में एक लड़की के हीरोइन बनने के सफर को फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म में कुछ ऐसे डायलॉग्स बोले गए हैं कि सुनते ही दर्शक आहें भरने के लिए मजबूर हो जाएंगे. जैसे कि “हीरोइन तो तू कल बन सकती है, बस कॉम्प्रोमाइज करना सीख ले…” और “मुझे यकीन है, आप मुझे स्टार नहीं सुपरस्टार बना देंगे...” जिससे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे की सच्चाई साफ नजर आती है. वैसे ये फिल्म देखने के बाद इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक शिवदसानी के इरादे क्या हैं ये साफ हो जाएंगे.

google images

अक्सर 2 : साल 2006 में इमरान हाशमी की फिल्म 'अक्सर' का सीक्वल अक्सर 2 देखने के लिए सांसे थाम लीजिए. धोखे, जुनून और षड्यंत्र से भरी हुई इस फिल्म में जरीन खान अपनी कातिल और हसीन अदाओं का तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं. अनंत महादेवन के निर्देशन और नरेंद्र बजाज और चिराग बजाज द्वारा निर्मित यह फिल्म क्या बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी.

google images

  • शेफ : राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉलीवुड हिट फिल्म 'शेफ' का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म एक शेफ रोशन कालरा (सैफ अली खान) की कहानी है जिसकी जिंदगी में फूड, फैमिली और लव के ताने-बाने को खूबसूरती से दिखाया गया है. फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते को बखूबी बयां किया गया है.
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर होगा ट्रिपल धमाका, कौन जीतेगा दर्शकों का ... | Ecency