प्रभावपूर्ण रूप से पढने के ५ सरल उपाय :

हमारे समाज में शिक्षा को बहुत महत्व दिया जाता है | शिक्षा वह नींव है जिसपर हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं | इसके लिए हमें बहुत पढाई और मेहनत करने की आवश्यकता होती है | सही शिक्षा प्राप्त करने के लिए सही मार्गदर्शन भी जरूरी होता है | मगर आज के टेक्नोलॉजी की दुनिया में सभी किताबों से ज्यादा मोबाइल या कंप्यूटर के साथ व्यस्त रहते हैं | ऐसे में बच्चे पढाई में सम्पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दे पाते | यहाँ हम ५ ऐसे सुनहरे उपाय जानेंगे जिससे हम प्रभावपूर्ण रूप से पढाई कर सकेंगे और अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकेंगे |
learn-1996845_1920.jpg
1.अपने लक्ष्य का ज्ञान : सबसे पहले हमें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि प्रभावपूर्ण रूप से पढना क्यों आवश्यक है ? कितने बच्चे सामने किताब को खोल कर रखते हैं पर उनका ध्यान कहीं और ही रहता | प्रभावपूर्ण रूप से पढने के लिए छात्रों के पास एक लक्ष्य का होना अत्यंत आवश्यक होता है | लक्ष्य हमारे जीवन को दिशा एवं रौशनी प्रदान करती है | यह हमें अपने मार्ग से भटकने नहीं देता और अपना काम पूरी निष्ठा से करने के लिए प्रोत्साहित करता है |
mindmap-2123973_1920.jpg
2.टाइम टेबल बनाना : प्रत्येक मनुष्य के जीवन में समय का विशेष मूल्य रहता है | इसी लिए हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए | प्रत्येक छात्र को अsपना टाइम टेबल बनाना चाहिए | छात्रों को योजना अनुसार प्रातःकाल उठने से लेकर पढाई , खेल-कूद या अन्य कोई काम नियमित रूप से करना चाहिए | इससे वो अपने जीवन में अनुशासन भी सीख सकेंगे | हमें पढाई के दौरान मोबाइल इत्यादि से दूर रहना चाहिए | टाइम टेबल में कुछ समय अपने शौक जैसे कि नाच , गाना , चित्रकारी , कहानी पढना इत्यादि के लिए भी रखें |
board-2449726_1920.jpg
3.नियमित अभ्यास और अच्छी संगति रखें : मनुष्य का दिमाग जितनी जल्दी किसी जानकारी को याद कर सकता उतनी ही जल्दी उसे भूल भी जाता | इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए छात्रों को पढ़े हुए चीजों को बार-बार अभ्यास करना जरूरी है | ऐसा करने से छात्रों को पढाई याद रखने में मदद मिलेगी | नोट्स बनाना एक और ऐसा उपाय है जिससे हम पढाई को बेहतर याद रख सकते हैं | इससे परीक्षा से पहले वे मानसिक तनाव से दूर रहेंगे | साथ ही , मन लगाकर पढने के लिए आस-पास का वातावरण शांत और साफ-सुथरा रखना भी आवश्यक होता है | हमें अच्छे दोस्तों की संगति रखनी चाहिए जो हमें जीवन में आगे बढ़ने का हौसला दे नाकि गलत उपदेश |
pianist-1149172_1920.jpg
4.खुद को अवकाश प्रदान करना : हमारा दिमाग एक समय पर ज्यादा चीजों को याद नहीं रख पाता | इसलिए पढाई के दौरान हमें खुद को नियमित अंतराल प्रदान करना चाहिए | हमें ध्यान रखना चाहिए कि पढाई के दौरान हम हर आधे घंटे बाद ५ से १० मिनट का विराम अवश्य ले | इससे हमारा दिमाग और बेहतर तरीके से काम करेगा | साथ ही , पढाई में थोड़ी विविधता रखने की जरूरत होती है | अगर हम एक ही विषय बहुत दिनों तक पढ़ते रहे तो उससे हमारा उस विषय प्रति रूचि कम हो जाता है | इसके साथ-साथ हमें आज-कल करके अपना काम टालना नहीं चाहिए | इससे वह पढाई कभी नहीं हो पाती और समय बीत जाता |
afternoon-3157393_1920.jpg
5.पर्याप्त नींद और स्वास्थ्य पर ध्यान देना : स्वास्थ्य हमारी पूंजी है | जब तक हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हो पाएंगे , हम कोई भी काम सही ढंग से नहीं कर पाएंगे | इसके लिए पर्याप्त नींद और सही खान-पान की आवश्यकता है | ध्यान और एकाग्रता बढाने के लिए योगा अथवा मैडिटेशन करना लाभदायक होता है | साथ ही , कोशिश करें किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच से दूर रहने की | सर्वदा , अपने मन को ख़ुश रखकर पढने की कोशिश करें |
baby-1151351_1920.jpg

इन्ही कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके हम मन लगाकर पढ़ सकते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं | अंत में , यह समझना भी जरूरी है कि केवल परीक्षा में अच्छे अंक पाना ही शिक्षा का असली मकसद नहीं है | हमें सर्वप्रथम ,अपने ज्ञान को सही जगह उपयोग करना चाहिए और एक अच्छा इंसान बनना चाहिए |

H2
H3
H4
3 columns
2 columns
1 column
Join the conversation now
Logo
Center