भादो मास

Words
120
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

भादो का महीना आया...

बीत गया सावन का महीना,
बोल - बम बिन लागें सूना।
कदम बढ़ाकर धीरे - धीरे,
आ गया भादो का महीना ।

बालकृष्ण का जन्म दिवस,
इसी माह में आएगा ।
मटकी फोड़ने हर कान्हा का,
अब तो दिल ललचाएगा।

हरतालिका व्रत भी अब,
ज्यादा दूर नहीं है..
हर सुहागन के मन में,
अभी से ले खुशियाँ अंगड़ाई।

लम्बोदर, गणपति, गणनायक,
इसी माह विराजेंगे।
ढोल - ढमाके, झाल - म॔जीरे,
गली - गली में बाजेंगे।

ग्यारह दिन गणपति सेवा में,
सभी मगन हो जाएँगे।
सुबह, शाम, गणपति- बप्पा की,
आरती सभी सजाएंगे।

भादो और गणपति - बप्पा,
दोनों साथ में लेंगे बिदाई ।
कितना पावन है ये महीना,
भादो जिसका नाम है....

💐भादुआ मास की शुभकामनाएं...

भादो मास | Ecency