गोल्डन बूट के दावेदारों में हैरी केन सबसे आगे

फुटबॉल विश्व कप का क्वार्टर फाइनल लाइन-अप तय होने के साथ ही खिताब और गोल्डन बूट के दावेदारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिए जाने वाले गोल्डन बूट की दावेदारी में इंग्लैंड के हैरी केन सबसे आगे हैं। वे 3 मैच में 6 गोल कर चुके हैं। उन्हें कोई टक्कर देता भी नहीं दिख रहा है। हैरी के बाद बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है। दोनों ने 4-4 गोल किए हैं। पुर्तगाल के बाहर होने से रोनाल्डो अब इस विश्व कप में गोल कर नहीं पाएंगे। ऐसे में लुकाकू के पास ही हैरी केन से आगे निकलने का मौका है।

हैरी केन जिस मैच में खेले, गोल किया, इंग्लैंड जीता:हैरी केन ने इस विश्व कप में अब तक 3 मैच खेले। इनमें से उन्होंने हर मैच में गोल किया। इंग्लैंड भी हर उस मैच में जीता, जिसमें उन्होंने गोल किया। टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड को विश्व कप जीतने के दावेदारों में नहीं गिना जा रहा था, लेकिन हैरी केन ने अपने बूते टीम को इस दौड़ में शामिल करा दिया। अपने पहले विश्व कप में कप्तान के तौर पर खेलते हुए हैरी केन ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में ट्यूनीशिया के खिलाफ 2 गोल किए। इंग्लैंड का दूसरा मैच पनामा से था। इंग्लैंड ने यह मैच 6-1 से जीता। मैच में हैरी केन ने हैट्रिक लगाई। तीसरे मैच में बेल्जियम के खिलाफ वे खेले नहीं। इस मैच में इंग्लैंड 1-0 से हार गया। कोलंबिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में भी हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को आगे कर दिया। पेनल्टी शूट आउट में भी हैरी केन ने एक गोल किया और टीम की जीत की रास्ता साफ किया।

H2
H3
H4
3 columns
2 columns
1 column
Join the conversation now
Logo
Center