आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया|

zahidsun(67)
Published in
#stem
Words
403
Reading
2 min
Listen
Play
6y

_115244349_spcs9435.jpg
source

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का पहला क्वालीफायर मैच कल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराकर फाइनल के लिए अपना जगह बनाया|

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, mumbai इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए| क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने आये, रोहित शर्मा का विकेट जल्दी ही गिरा मात्र 1 गेंद में बिना किसी रन के आउट हुवे, उसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए और क्विंटन डी कॉक के साथ एक अच्छी पारी खेल रहे थे, पारी का दूसरा विकेट क्विंटन डी कॉक शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए और सूर्यकुमार यादव के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इस बीच सूर्यकुमार यादव शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुवे 38 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुवे, उसके बाद किरण पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आए और मात्र 2 गेंदों में बिना किसी रन की आउट हुए, उसके बाद अगले बल्लेबाज कुणाल पांड्या बल्लेबाजी के लिए आये और कुणाल पांड्या 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद अगले बल्लेबाज हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए और ईशान किशन के साथ पारी का अंत किया, हार्दिक पांड्या शानदार नाबाद पारी खेलते हुए पारी खेलते हुए 14 गेंदों में 30 रन बनाए और ईशान किशन नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 55 रन बनाए| इस तरह से मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा|

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज रविचंद्र अश्विन ने 3 विकेट निकाले, एनरिक नार्जे और मार्कस स्टोनिस ने एक-एक विकेट निकाले|

दूसरी पारी में दिल्ली कैपिटल्स 201 रनों का पीछा करते हुए पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 143 रन बना सकी और यह मैच 57 से हार का सामना करना पड़ा, दिल्ली कैपिटल की शुरुआत काफी खराब रही बिना किसी रन के 3 विकेट गिर गए थे, पृथ्वी शो, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे बिना किसी रन की आउट हुवे, उसके बाद सुरेश अय्यर और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभाला, लेकिन चौथे विकेट के रूप में सुरेश अय्यर भी 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुवे, उसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए और 9 गेंदों में मात्र 3 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद अगले बल्लेबाज अक्सर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए और मार्कस स्टोइनिस के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इस बीच मार्कस स्टोइनिस शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 40 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद डैनियल सैम्स बल्लेबाजी के लिए है और बिना किसी रन की आउट हुए, अगले बल्लेबाज कगिसो रबाडा बल्लेबाजी के लिए आये, इस बीच अक्षर पटेल का विकेट गिरा, शानदार पारी खेलते हुवे 35 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज एनरिच नॉर्टे बल्लेबाजी करने आए और कगिसो रबाडा के साथ पारी को अंत किया, कगिसो रबाडा 15 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए और एनरिच नॉर्टे बिना किसी रन की नाबाद रहे| इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स 201 रनों का पीछा करते हुए पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 143 रन ही बना पाई और यह मैच 57 रन से हार का सामना करना पड़ा|

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जसप्रीत बुमराह अपने स्पैल में 14 रन देकर चार विकेट निकाले, ट्रेन बोल्ट ने 2 विकेट, कुणाल पांड्या और किरण पोलार्ड ने एक-एक विकेट निकाले|

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 4 विकेट निकाले|

reference

आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपि... | Ecency