Ghazal

Words
97
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

IMG_20180501_204627.png

रोज़ आकर जो ख़्वाबों मे सताया तुम ने
नींद आंखों से चुराकर क्यों जगाया तुम ने

बुग़ज़ सीने में रखा लब पे तबससुम रक्खा
दाग़ दिल पर ऐ मेहरबां क्यों लगाया तुम ने

हिज्र का ग़म तो गवारा था सितम गर मुझको
वस्ल आई तो रक़ीबों को बुलाया तुम ने

मिस्ल आहू मे भटकता रहा सेहरा में
पास आई न कभी मुझको बुलाया तुम ने

नाम धरता हे ज़माना भी ख़ता पर मेरी
बात अदना थी ज़माने को बताया तुम ने

रोज़ असलम भी ख़्वाबों में दिखा करता हे
हाले दिल यह यहाॅ मुझको सुनाया तुम ने

Ghazal | Ecency