let's cleane india

Words
212
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में गोमती नदी सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया. सीएम योगी खुद गोमती नदी पहुंचे और इस अभियान को हरी झंडी दिखाई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नदी में जलकुम्भी हटाने और उसकी समुचित सफाई कराने को प्राथमिकता देते हुए अभियान का आगाज किया. रविवार सुबह गोमती नदी घाट पहुंचने के बाद सीएम योगी ने लोगों को सफाई की शपथ दिलाई.

नदी की सफाई में 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं. लखनऊ नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाए के अलावा आम लोग भी इसका हिस्सा बने हैं.

इस सफाई कैंपेन के तहत लखनऊ के 7 किलोमीटर लम्बे स्ट्रेच को कवर किया जाएगा. जिमसें गोमती के किनारे फैले कचरे, पॉलीथीन और कबाड़े को हटाकर अलग किया जाएगा. इसके बाद इस कूड़े को सिंचाई विभाग हटाएगा.

चार जोन में सफाई अभियान

इस पूरे अभियान को चार जोन मे बांटा गया है. अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी हर जोन की निगरानी करेंगे. नगर निगम और सरकार के कई विभाग के अधिकारी भी इस अभियान में शामिल होंगे.

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार गोमती और उसके आसपास के इलाकों की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है. हम चाहेंगे कि एनजीओ इस संबंध में जागरुकता फैलाएं और लोग सफाई की इस मुहिम में हिस्सा लें.

yogi_news_1529814265_618x347.jpeg

let's cleane india | Ecency