ट्विटर की ट्रेंडिंग लिस्ट में आया ये अजीब ट्वीट, 32,000 लोगों ने किया रिट्वीट

rd2333(25)
Published in
#news
Words
297
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

twitter.jpg

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक अजीब से ट्रेंड को लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं. करीब 31,000 लोगों ने इस अजीब से लगने वाले ट्रेंड को लेकर ट्वीट किया है. लोग एक बकरी को न्याय दिलाने के लिए #JusticeForGoat पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं. जिसके चलते ये ट्विटर पर छाया हुआ है. गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा के मेवात से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी. यहां पुलिस ने आठ लोगों द्वारा एक बकरी के साथ गैंगरेप करने की घटना का खुलासा किया था. हालांकि ये खबर 28 जुलाई को सामने आई थी. आरोप है कि बलात्कार के एक दिन बाद ही बकरी की मौत हो गई. बकरी मालिक ने 26 जुलाई को पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच की जा रही है.

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे काफी हिट्स मिले. लोगों ने अलग-अलग तरीकों से अपनी भावनाएं जाहिर कीं. वहीं, अब ये मामला ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा है. लोगों ने इस मामले पर 'वीरे दी वेडिंग' की स्टार कास्ट को भी खूब टारगेट किया है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो, #JusticeForGoat की शर्मनाक वारदात मेवात के मरोड़ा गांव की बताई जा रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी थी. लेकिन भीड़ ने बाद में तीनों को पुलिस के हवाले करने के बजाय छोड़ दिया.

मेवात के नगीना पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया, 'एक व्यक्ति, असलू ने 26 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई की उसकी बकरी के साथ 25 जुलाई की रात को सवकर, हारून, जफर और पांच अन्य लोगों ने गैंगरेप किया है.पांच अन्य की पहचान नहीं पता चल सकी है.'

ट्विटर की ट्रेंडिंग लिस्ट में आया ये अजीब ट्वीट, 32,000 लोगों ने कि... | Ecency