जिसका नहीं है कोई जवाब ।
कांटों में खिलता है लेकिन
सबके दिलों पर करता राज।
प्रेम —प्यार का यह प्रतीक
चाचा नेहरू की यह शान।
इससे स्वादिष्ट गुलकंद बनता
इसकी खुशबू का दीवाना जहान।
उपवन मैं खिलते सहस्रों फूल
पर गुलाब है सबका सरताज।
फूलों में फूल गुलाब
जिसका नहीं है कोई जवाब।