RE: RE: HiveReactKit Dev Update: Expanded Feed Support & Enhanced Vote Experience.
You are viewing a single comment's thread from:

RE: HiveReactKit Dev Update: Expanded Feed Support & Enhanced Vote Experience.

Words
166
Reading
1 min
Listen
Play
22d

आपकी चिंता बिल्कुल सही है भाई। RaiSetu पर मोबाइल नंबर plain text में सेव ही नहीं किया जाता। OTP verification के बाद नंबर को एक secret key के साथ one-way hash में बदलकर केवल duplicate voting रोकने के लिए रखा जाता है। Blockchain पर भी मोबाइल नंबर, नाम या कोई व्यक्तिगत पहचान दर्ज नहीं होती।

इसलिए यदि केवल website का database leak भी हो जाए, तो उसमें से लोगों के असली मोबाइल नंबर पढ़ना या यह जानना संभव नहीं होगा कि किस नंबर ने किसे वोट दिया।

हाँ, ईमानदारी से कहूँ तो किसी भी website के full server hack होने पर 100% सुरक्षा की guarantee देना सही नहीं होगा। इसीलिए numbers को logs में भी नहीं रखने और security को लगातार improve करने पर ध्यान है।

HiveSuite polls अच्छा विकल्प है, लेकिन RaiSetu केवल Hive users के लिए नहीं है। बिना Hive account वाले भारतीय भी OTP के माध्यम से एक मोबाइल–एक वोट कर सकते हैं।

आपने बहुत सही और जरूरी सवाल उठाया। धन्यवाद भाई। 🙏

@raisetu-vote: आपकी चिंता बिल्कुल | Ecency