आज आप की सुझाव चाहिए

mdwakil(70)
Published in
#india
Words
315
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

नमस्कार दोस्तों, क्रिप्टो मार्किट आज कल सही नहीं चल रहा है इस की हालत बहुत ही ख़राब हो गयी है।  कोई पैतरा काम नहीं आ रहा है इस का रेट कम होता ही जा रहा है।  और अब तो जेबपे ने भी अपने हाथ खड़े कर कर दिए है।  जेबपे तो जानते ही होंगे आप, इस में अब विथड्रॉ बंद हो गया है।  अब आप अपनी पैसे नहीं निकाल सकते।  वैसे अभी तक क्रिप्टो पर फैसला नहीं हुआ है लेकिन फिर भी देखते है आगे क्या होता है।  

Image via hackernoon.com

पर अभी के लिए तो ये लीगल टेंडर नहीं है।  स्टीमिट में भी काम स्लो हो गया है, यहाँ बिना बोट का सहारा लिए आप आगे नहीं बढ़ सकते है।  आज कल बोट की भी हालत ख़राब है।  इसलिए मैं सोच रहा हूँ की कुछ और भी शुरू की जाए मतलब कोई और बिज़नेस।  

आप लोगो को कोई आईडिया है क्या ? क्या शुरू करना सही रह सकता है ? यार फोरेक्स ट्रेडिंग करना चाहता था मैं, लेकिन फोरेक्स ट्रेडिंग में डर भी बहुत लगता है।  शुरू में 2012 में मैंने फोरेक्स ट्रेडिंग शुरू की थी और साला उसमे मुझे 3000 डॉलर का नुक्सान हुआ था इस वजह से मैंने फिर फोरेक्स ट्रेडिंग नहीं की और अब शुरू करने से भी डर लग रहा है।  

अब बचा शेयर मार्किट इस में भी खतरा कम नहीं है यार, और इस के बारे में तो मुझे कोई आईडिया भी नहीं है।  क्या आप को लगता है शेयर मार्किट सही विकल्प हो सकता है।  

Image via newsheads.in

अगर आप के पास इस से अच्छा कोई आईडिया है तो फिर मुझे जरूर बताये।  शेयर मार्किट और फोरेक्स ट्रेडिंग के अलावा अगर आप को किसी और चीज का आईडिया है जहा से मैं कमा सकता हूँ तो दोस्तों मुझे जरूर बताये।  एडवांस में आप का बहुत बहुत शुक्रिया मेरे भाई लोग बताना भूलना नहीं।