तीन तलाक बंद होना चाहिए यार

mdwakil(70)
Published in
#india
Words
307
Reading
2 min
Listen
Play
8y

नमस्कार दोस्तों, बहुत समय से इंडिया में हालाला और तीन तलाक पर बहस चल रही है।  मैं भी एक मुस्लमान और सच मायने पर कहूँ तो मुझे भी ये हलाला और तीन तलाक पसंद नहीं है।  बस तीन बार तलाक बोल दिया और तलाक हो गया ये कहा का इन्साफ है यार।  कोई पत्नी रोटी जला देती है उस पर 3 तलाक दे देते है लोग कोई लेट से सोइ रहती है इस बात पर 3 तलाक दे देते है लोग।  

Image via istockphoto.com

गुस्से में इंसान अपनी पत्नी को 3 तलाक दे देता है और फिर हलाला करने के लिए किसी दूसरे के पास अपनी बीवी परोस देता है।  बताओ साले तलाक देते है फिर गुस्सा शांत होने पर उसी से शादी करने के लिए पहले बीवी को दूसरे लड़के के साथ सुलाते है फिर शादी करते है।  

यार मुस्लिम होने के बावजूद मुझे ये नियम बिलकुल भी पसंद नहीं है।  आज ही मैंने न्यूज़ में देखा एक औरत जिस के पति ने उसको 3 तलाक दे दिया था इस वजह से वो कोट में इन्साफ के लिए लड़ रही थी।  ऐसे में सड़क पर उसके देवर ने उस पर तेज़ाब फेक दिया।  बताओ साले कितने कमीने लोग है ये सिखाता है क्या हमारा इस्लाम।  

Image via ipleaders.in

औरतो पर जुल्म करना तो सिखाया ही नहीं इस्लाम ने फिर इस तरह की हरकत कैसे कर सकते है यार। ये मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है जहा एक औरत पर इसलिए तेज़ाब फेक दिया गया क्यों की वो 3 तलाक के खिलाफ थी।

3 तलाक मेरी नजर में बहुत ही गलत है छोटी छोटी बातो पर बीवी को तलाक दे देना फिर उस से दुबारा शादी करने के लिए उसका हलाला करना।  क्यों यार ये सब क्यों।  क्यों इतना झेलना पड़ता है औरतो को।  मैं तो तीन तलाक के सख्त खिलाफ हूँ।   

तीन तलाक बंद होना चाहिए यार | Ecency