Ek ghazal

Words
59
Reading
1 min
Listen
Play
9y

IMG_20170721_170858.jpg

गहरी - गहरी काली आँखें
नटखट - सी मतवाली आँखें

चंचल - सी मदमस्त नशीली
ज्यूँ मदिरा की प्याली आँखें

जाने कितनी बातें हो लीं
आँखों में जब डाली आँखें

पलकें यूँ झपकाती , मानो
जगमग दीप, दीवाली आँखें

मैंने पूछा - क्या लगता हूँ
उसने जरा झुकाली आँखें

तुम से सब रौशन है 'अंशु'
तुम बिन खाली-खाली आँखें

Ek ghazal | Ecency