क्योंकि शर्म नहीं आती हमको

Words
128
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

मेरी बहन का मैरिज ब्यूरो है। यदाकदा उनसे ऐसे ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं जिससे दिनों दिन बढ़ रही इंसान की हवस, गिरती सोच और गन्दी नियत का पता चलता है। नवीनतम किस्से में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी कज़िन सिस्टर जिसकी आयु 24 वर्ष है, के लिए धुर संजोग व्हाट्सएप्प ग्रुप में, जोकि विशेषतः शादी के लिए ही बनाया गया है,में उसका विवरण पोस्ट किया। बॉयोडाटा में हर चीज़ साफ साफ बताई गई, तथा जिस प्रकार का वर चाहिए,उसका भी स्पष्ट उल्लेख किया गया, परंतु फिर भीलोग उन बातों को इग्नोर करके बेमेल रिश्तों के आवेदन भेजने से बाज़ नही आए। कईयों ने तो लड़की से 16 साल बढ़े लड़के के लिए भी एप्लाई कर दिया, हद है भाई। लाज शर्म हया सब बेच खाई क्या?