India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
248
Reading
2 min
Listen
Play
8y

यूनिफॉर्म सिविल कोड: विधि आयोग ने पेश किया परामर्श

विधि आयोग ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन शुक्रवार को पर्सनल लॉ पर एक परामर्श पत्र जारी किया। यह परामर्श पत्र 'बिना गलती' के तलाक, भरण-पोषण और गुजारा भत्ता और विवाह के लिये सहमति की उम्र में अनिश्चितता और असमानता के नए आधारों पर चर्चा करता है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/law-panel-brings-out-consultation-paper-on-common-code-avoids-comprehensive-report/articleshow/65622559.cms


लखनऊ में बनेगा 'कॉमन शेल्टर होम': योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा आश्रम बनाए जाने की योजना है, जहां निराश्रित महिलाएं और अनाथ बच्चे एक ही जगह पर एक छत के नीचे रह सकेंगे। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के इस प्रस्ताव पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहमति जताई और कहा कि वह इसके लिए जमीन सहित सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगे। मेनका गांधी ने कहा कि ऐसा इसलिए बेहद जरूरी है ताकि फिर कहीं बच्चियों के साथ वैसी हैवानियत ना हो जैसी मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में हुई थी।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/mathura/comman-shelter-home-to-be-made-in-lucknow-for-children-and-womens-for-better-security-and-other-facilities/articleshow/65624978.cms


टीचर्स डे: शिक्षकों के काले कपड़े पहनने पर 'रोक'

राजस्थान सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में काले कपड़े नहीं पहनकर आने का फरमान जारी किया है। यह सम्मेलन 5 सितंबर को जयपुर में होना है और इसमें शामिल होने वाले शिक्षक न तो काले कपड़े पहन सकेंगे, ना ही काले जूते या काले मोजे। इस बीच दो जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से जारी उस विवादित आदेश को वापस ले लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि जो शिक्षक राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में शामिल नहीं होगा, उसका एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/jaipur/teachers-to-not-wear-black-dresses-on-teachers-day-in-rajasthan/articleshow/65623258.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms
India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat... | Ecency