CIA का खुफिया मिशन, नंदा देवी पर छूटा 'जहर का गोला'
1965 में नंदा देवी चोटी पर एक खुफिया मिशन चलाया गया। इस मिशन के पीछे अमेरिका का दिमाग था, जिसमें भारत की मदद से चीन की नाभिकीय गतिविधियों पर नजर रखी जानी थी। इस मिशन के दौरान एक खतरनाक प्लूटोनियम युक्त डिवाइस चोटियों पर ही गायब हो गया।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/cia-kept-changing-story-on-losing-the-nuclear-device-in-nanda-devi/articleshow/65338471.cms
केरल: भारी बारिश से 22 मरे, केंद्र से मांगी मदद
केरल के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार तड़के भारी बारिश और भूस्खलन के चलते करीब 22 लोगों की मौत हो गई। आपदा नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार, इडुक्की में भूस्खलन में 10 लोगों, मलप्पुरम में 5, कन्नूर में 2 और वायनाड जिले में 1 की मौत हो गई।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/other-cities/18-died-in-kerala-due-to-heavy-rainfall-and-landslide/articleshow/65336243.cms
SC/ST ऐक्ट में संशोधन को राज्यसभा की मंजूरी
एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन के बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस ऐक्ट के तहत तत्काल गिरफ्तारी के प्रावधान पर लगाई गई रोक भी समाप्त हो गई है। लोकसभा से इस संशोधन बिल को मंगलवार को मंजूरी दी जा चुकी थी।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/rajya-sabha-passes-sc-st-act-amendment-bill/articleshow/65338284.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/