India News in Hindi | Bharat News in Hindi | Bharat Samachar | भारत समाचार | इंडिया न्यूज़

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
175
Reading
1 min
Listen
Play
8y

वसुंधरा से नाराज घनश्‍याम तिवारी ने BJP छोड़ी

बीजेपी के बागी नेता घनश्‍याम तिवारी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। तिवारी ने यह इस्‍तीफा ऐसे समय पर दिया है जब दो दिन पहले ही उनके बेटे अखिलेश ने भारत वाहिनी पार्टी नाम से अलग पार्टी बनाई है। अखिलेश तिवारी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्‍सा लेगी।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/jaipur/rajasthan-ghanshyam-tiwari-resigns-from-bjp-announcement-of-new-party/articleshow/64731179.cms


18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र

संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। इस मॉनसून सत्र में सरकार की कोशिश कुछ महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा और पास कराने को लेकर होगी। दूसरी तरफ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी विपक्षी दल भी पूरी तैयारी के साथ केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/monsoon-session-of-parliament-to-be-held-from-18th-july-till-10th-august/articleshow/64730934.cms


शाह ने सोशल मीडिया टीम को लगाई फटकार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह असम की सोशल मीडिया टीम को लताड़ लगाई है। शाह ने हाल ही में असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा के दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की थी।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/guwahati/bjp-chief-amit-shah-damnation-to-assam-social-media-cell/articleshow/64731751.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms
India News in Hindi | Bharat News in Hindi | Bharat Samachar | भारत... | Ecency